तेजस्वी यादव - 56 सांसद (50 NDA) देने वाले का बिहार का इतना बुरा हाल ?

पटना : देश इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में हैं। देश के तमाम डॉक्टरों और नर्ज समेत सपोर्टिंग स्टाफ मरीजों के इलाज कर उन्हें बचाने में लगे हुए है। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में  महिला डॉक्टर नजर आ रहीं हैं और वह इलाज के दौरन इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों की मांग कर रही है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी की इस लड़ाई में लड़ने के लिए उनके पास हथियार नहीं है। 

तेजस्वी ने वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी से अपील की है कि वह इस डॉक्टरों की बात सुने और इन्हें जरूरी उपकरण मुहैया कराए। तेजस्वी ने कहा, देश को 56 सांसद (50 NDA)देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डॉक्टर्स को वीडीयो  बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जीए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से हाथ जोडक़र विनम्र प्रार्थना करता हूं कि डॉक्टरों को जांच-पड़ताल, उपचार के उचित अतिजरूरी उपकरण मुहैया करा कृपया 12 करोड़ बिहारवासियों को बचा लीजिए। बिहार के हर जिले से ऐसी शिकायतें आ रही है। जनहित में ड़बल इंजन सरकार से मैं मदद की गुहार लगा रहा हूं। कृपया कुछ सकारात्मक किजीए।

Comments

Popular posts from this blog

सिवान मे 5 घंटे भी नही हुआ और फिर चली गोली