Skip to main content

डोनाल्ड ट्रंप की चीन को चेतावनी- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतना होगा अंजाम

डोनाल्ड ट्रंप की चीन को चेतावनी- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतना होगा अंजाम

http://snsiwannews.blogspot.com
वॉशिंगटन, 

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें चीन में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े पर यकीन नहीं है और चीन में अमेरिका से भी ज्यादा मौतें हुई हैं. ट्रंप ने ये बयान तब दिया था जब चीन ने कोरोना वायरस के केंद्र रहे वुहान में मौतों की संख्या में अचानक से 50 फीसदी का इजाफा कर दिया था.

ट्रंप की चीन को चेतावनी- वायरस फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतना होगा अंजाम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- पीटीआई)

  • चीन से गुस्सा होना लाजिमी है- ट्रंप
  • 'नतीजे भगुतने के लिए तैयार रहें'
  • चीन ने कोरोना के बारे में हमें नहीं बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वो कोरोना वायरस के संक्रमण जान-बूझकर फैलाने का जिम्मेदार पाया जाता है तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे.

ट्रंप ने कोविड-19 को लेकर चीन के रहस्यमय अंदाज, इस बीमारी से जुड़े तथ्यों की पारदर्शिता में कमी और शुरुआती दौर में अमेरिका के साथ असहयोग के रवैये पर निराशा जताई है.

जानबूझकर ऐसा किया तो नतीजे भुगतने तैयार रहें

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "यदि वे जान बूझकर जिम्मेदार हैं तो, इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहें, आपको पता है, आप जिंदगियों की बात कर रहे हैं, जैसा कि 1917 से कोई नहीं देखा है."

ट्रंप ने कहा कि जबतक कोविड 19 का संक्रमण पूरी दुनिया में फैला है उससे पहले तक उनका चीन से बहुत अच्छा संबंध थे. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि उन्हें चीन में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े पर यकीन नहीं है और चीन में अमेरिका से भी ज्यादा मौतें हुई है. ट्रंप ने ये बयान तब दिया था जब चीन ने कोरोना वायरस के केंद्र रहे वुहान में मौतों की संख्या में अचानक से 50 फीसदी का इजाफा कर दिया था.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

चीन से गुस्सा होना लाजिमी

चीन के साथ व्यापार समझौते के वक्त को याद करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब हमलोग समझौते कर रहे थे तो उस वक्त रिश्ते बहुत अच्छे थे, लेकिन अचानक से आप इसके बारे में सुनते हैं, इसलिए ये बड़ा अंतर है.

Comments

Popular posts from this blog

सिवान मे 5 घंटे भी नही हुआ और फिर चली गोली