बहुत बड़ी अपडेट्स विकास दुबे हुआ गिरफ्तार उज्जैन के महाकाल मंदिर में जानिए कैसे गिरफ्तार हुआ विकास दुबे, पढ़ें पूरी कहानी
बिग ब्रेकिंग न्यूज : आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया जा रहा है विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी नेे पुलिस को बुलाकर विकास के बारीे में बताया और उसे गिरफ्तार किया गया।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नही है, मंदिर को बीच मे न लाए। लेकिन उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तारी की है । वारदात होने के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस को एक्टिव रखा गया था जिससे यह कामयाबी मिली। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। बहुत बडी अपडेट्स
Comments
Post a Comment